{"_id":"6898960b18ae451b4609251c","slug":"video-algaugdhha-ka-ataral-tahasal-ka-kaii-mahall-ma-100-ka-karab-bmara-dayaraya-falna-ka-caraca-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की अतरौली तहसील के कई मोहल्लों में 100 के करीब बीमार, डायरिया फैलने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की अतरौली तहसील के कई मोहल्लों में 100 के करीब बीमार, डायरिया फैलने की चर्चा
अतरौली नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा और उसके आसपास के मोहल्लों में डायरिया फैल गया है। इसमें करीब 100 लोग डायरिया पीड़ित हैं। 40 के करीब मरीज 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। 10 मरीजों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
अतरौली के मोहल्ला नगाईचपाड़ा में 9 अगस्त शाम से लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत महसूस हुई। कुछ लोगों ने निजी चिकित्सकों से दवा ली लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती गई। रात 10 बजे तक करीब 40 मरीज 100 शैय्या अस्पताल में पहुंच गए। उन्हें भर्ती किया गया। कई मरीजों को अलीगढ़ रेफर किया गया। रविवार सुबह भी अलग अलग मोहल्लों के लोग अस्पताल पहुंचे। करीब 10 महिला पुरुष और बच्चों को भर्ती किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ सुल्तान अहमद ने बताया कि पानी या कुछ खाने की चीज से लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।