{"_id":"6aa291a7ea67eeb35f065ce7","slug":"odd-semester-exams-in-raja-mahendra-pratap-singh-university-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीएसयू: 12 नवंबर से शुरू होंगी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं, वर्णनात्मक-ओएमआर से होंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीएसयू: 12 नवंबर से शुरू होंगी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं, वर्णनात्मक-ओएमआर से होंगे पेपर
Thu, 10 Sep 2026 04:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:47 PM IST
सार
स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णात्मक प्रणाली के तहत लिखित रूप में होंगी। वहीं, अन्य सेमेस्टरों की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली यानी ओएमआर के माध्यम से कराई जाएंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह होंगे
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के 383 महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए दो अलग-अलग परीक्षा प्रणालियां निर्धारित की गई हैं। स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णात्मक प्रणाली के तहत लिखित रूप में होंगी। वहीं, अन्य सेमेस्टरों की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली यानी ओएमआर के माध्यम से कराई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को समय से पूरा कराने के लिए महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्राचार्यों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन