फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Social activist Sonam Wangchuk has issued statement regarding meeting held with Ministry of Home Affairs

लद्दाख मामला: ‘बैठक सिर्फ समय हासिल करने की रणनीति’, गृह मंत्रालय से वार्ता के बाद सोनम वांगचुक का बड़ा बयान

Thu, 10 Sep 2026 07:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 10 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गृह मंत्रालय के साथ हुई बैठक पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और पुराने फैसले दोहराए गए। वांगचुक ने लद्दाख में बड़े फैसलों पर रोक, लोकतांत्रिक ढांचे की बहाली और प्रशासन से सहयोग की मांग की।

विज्ञापन
Social activist Sonam Wangchuk has issued statement regarding meeting held with Ministry of Home Affairs
सोनम वांगचुक का बयान - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय के साथ नौ सितंबर को हुई बैठक को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, लेकिन इससे कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। वांगचुक के मुताबिक, बैठक में चार महीने पहले लिए गए फैसलों को ही दोहराया गया।

विज्ञापन

 

वांगचुक ने कहा कि उन्हें लगा कि नौ सितंबर की बैठक केवल समय हासिल करने और 10 सितंबर को लद्दाख में प्रस्तावित प्रमुख पदयात्रा को टालने की रणनीति थी। उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह तक इस आश्वासन का इंतजार करेंगे कि लद्दाख को प्रभावित करने वाले कोई बड़े फैसले तब तक नहीं लिए जाएंगे, जब तक क्षेत्र में लोकतांत्रिक ढांचा स्थापित नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम वांगचुक ने कहा कि 'तब तक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को लद्दाख के स्वरूप और भू-दृश्य को बदलने की कोशिशों पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही क्षेत्र के वैध लोकतांत्रिक ढांचे को बहाल किया जाना चाहिए और प्रशासन को उस निकाय के साथ मिलकर काम करना चाहिए।' वांगचुक ने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन पहले ही एकतरफा तरीके से सब कुछ बदल देगा, तो भविष्य में चुनी जाने वाली विधानसभा की भूमिका ही क्या रह जाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed