{"_id":"6abaae72cb49ccc8300e48e2","slug":"video-uproar-over-woman-death-during-childbirth-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना फरह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 22 सितंबर को प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दाैरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह आक्रोशित परिजन ने शव को अछनेरा स्थित आंबेडकर पार्क में रखकर हाॅस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मोहल्ला बड़ी बस्ती, अछनेरा निवासी आकाश के अनुसार, पत्नी नीलम (25) को प्रसव पीड़ा होने पर फरह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने एक बेटी को जन्म दिया। पति का आरोप है कि प्रसव के दाैरान डॉक्टरों और स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिससे नीलम की हालत बिगड़ गई। डाॅक्टरों ने 24 सितंबर को आगरा के निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। निजी हॉस्पिटल के स्टॉफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। काफी गुहार के बाद पत्नी नीलम को भर्ती कर उपचार शुरू किया। शनिवार रात इलाज के दौरान नीलम ने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अछनेरा के आंबेडकर पार्क में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। फरह के निजी हाॅस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नीलम की माैत का जिम्मेदार ठहराया। हंगामे की सूचना पर अछनेरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामला फरह थाना क्षेत्र का होने के कारण परिजन को संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इधर, महिला के पति आकाश ने बताया कि उन्होंने फरह थाने में शिकायतीपत्र दिया है। निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के आश्वासन के बाद शाम 5 बजे करीब महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।