{"_id":"6aba593120d071d74c073110","slug":"video-video-motor-installed-in-a-hand-pump-in-sahnal-village-of-kutlehars-jogi-panga-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में लगाई मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में लगाई मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा
ऊना
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित गांव सहनाल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया है। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप में मोटर की सुविधा न होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी, जिसके बाद उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए हैंडपंप में मोटर स्थापित कर दी गई। मोटर लगने के बाद अब हैंडपंप से पानी निकालना आसान हो गया है और प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों में रवि दत राजेश अभिषेक मनु, साजन राधेश्याम,आरती देवी शारदा देवी शंकुतला देवी पवना कुमारी सहित अन्य ने कहा कि इस सुविधा से उनके घरों तक पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।