Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
The transformer of the tube well was demolished and coils and other items were stolen, a farmer filed a complaint.
{"_id":"6ad0ff393535933f800f1e03","slug":"video-the-transformer-of-the-tube-well-was-demolished-and-coils-and-other-items-were-stolen-a-farmer-filed-a-complaint-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नलकूप का ट्रांसफार्मर गिराकर कॉइल और सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नलकूप का ट्रांसफार्मर गिराकर कॉइल और सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मंगलवार रात्रि ग्राम चौमा शाहपुर में चोरों ने किसान के निजी नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर नीचे गिराकर उसकी कॉइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाना फतेहपुर सीकरी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। चौमा शाहपुर निवासी हरिनारायण पुत्र गुलाब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका निजी नलकूप सड़क किनारे स्थित है। 14 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चोर उसमें से कॉपर कॉइल और अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। पीड़ित के अनुसार, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही नलकूप की विद्युत आपूर्ति भी बाधित होने की आशंका है। किसान ने पुलिस से घटना की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। भूदेव सोगरवाल, बंशी जाट ने क्षेत्र रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।