Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Long queues at Bhiwani Civil Hospital to be a thing of the past; OPD registration slips will now be generated online.
{"_id":"6ad0a9ebc6d0e0d020044479","slug":"video-long-queues-at-bhiwani-civil-hospital-to-be-a-thing-of-the-past-opd-registration-slips-will-now-be-generated-online-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी नागरिक अस्पताल में लंबी कतारों से मिलेगी निजात, ऑनलाइन बनेगी ओपीडी की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नागरिक अस्पताल में लंबी कतारों से मिलेगी निजात, ऑनलाइन बनेगी ओपीडी की पर्ची
भिवानी। चौ. बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण और फीस भुगतान की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे मरीज घर बैठे ही ओपीडी के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और उन्हें टोकन नंबर के साथ डॉक्टर से मिलने का समय भी मिल सकेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पताल की सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। 17 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए कैशलेस भुगतान की व्यवस्था भी लागू की जा रही है। मरीज अस्पताल में क्यूआर कोड स्कैन करके अपने मोबाइल से फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मद्देनजर अस्पताल की ओपीडी के समय में भी बदलाव किया गया है। 16 अक्टूबर से ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बजाय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उन्होंने आमजन से नई ऑनलाइन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
--------------------------------------------------------
बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क
सीएमओ डॉ. शांडिल्य ने बदलते मौसम में सांस संबंधी बीमारियों, खांसी, जुकाम और निमोनिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को ढकें, नियमित रूप से हाथ धोएं तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर उचित दूरी बनाए रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां या एंटीबायोटिक न लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।