फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three members of same family die after being struck by lightning in Kasganj

'आसमानी आफत' ने लील लीं तीन जिंदगियां: बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन की मौत, पीपल के पेड़ के नीचे थे खड़े

Thu, 15 Oct 2026 09:28 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सहावर (कासगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहावर (कासगंज) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 15 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरी। इससे नीरज (35) और उसकी भाभी रामवती (36) और भतीजी कशिश (11) की मौत हो गई। वे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Three members of same family die after being struck by lightning in Kasganj
कासगंज में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के गांव नगला माधो में बारिश के दौरान अपराह्न के समय बिजली गिरने से एक ही परिवार के देवर, भाभी और भतीजी की मौत हो गई। अचानक हुए दर्दनाक हादसे से परिवार व गांव में चीत्कार मच उठा। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया कि ग्रामीण नीरज (35) की मक्का गांव से करीब सौ मीटर दूर सूख रही थी। क्योंकि दोपहर के समय तक धूप तेज थी। इसलिए मक्का को सूखने के लिए डाला गया। अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने लगे। नीरज ने अपनी भाभी रामवती (36) को मक्का को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डालने के लिए चलने को कहा। इसी बीच नीरज की भतीजी कशिश (11) भी उनके साथ चल दी। सभी ने तिरपाल डाला। इसी बीच बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों ही पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बादलों के बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और बिजली गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ही लोग बिजली की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी है। तीनों को चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत की सूचना से परिवार में चीत्कार मच उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचने लगे। एसडीएम हर्षिता देवड़ा, सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र मौकके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

- तहसील के नगला माधो में बिजली गिरने से एक महिला, एक बालिका व एक युवक की मौत हुई है। दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख की आर्थिक सहायता मृतक आश्रितों को दी जाएगी। राजस्व टीम हादसे की रिपोर्ट तैयार कर रही है। - हर्षिता देवड़ा, एसडीएम सहावर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed