{"_id":"6ad0a9a68d8796666304dcc9","slug":"video-video-navatharaga-mahatasava-ma-sakathamata-ka-vathha-vathhana-sa-haii-paja-mata-vashhanaeva-thava-ka-gafa-raha-aakarashhanae-ka-kathara-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवदुर्गा महोत्सव: मां स्कंदमाता की विधि-विधान से हुई पूजा, माता वैष्णव देवी की गुफा रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवदुर्गा महोत्सव: मां स्कंदमाता की विधि-विधान से हुई पूजा, माता वैष्णव देवी की गुफा रही आकर्षण का केंद्र
राम जानकी मंदिर में जारी नवदुर्गा पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। महोत्सव में मां वैष्णो देवी की झांकी और गुफा बनाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। इस दौरान पूजन पंडाल मां दुर्गा के जयकारों व भजनों से गुंजायमान रहा।
पंडाल में मौजूद पंडित अनोखी लाल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां स्कंदमाता की पूजा की और आरती कर प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि मां स्कंदमाता प्रेम और ममता की प्रतीक हैं। इन्हें विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं।
मान्यता है कि इनकी पूजा से बुद्धि का विकास, ज्ञान और संतान सुख मिलता है। पंडाल में बृजेश कुमार पटेल ने मां वैष्णो देवी गुफा बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से लेकर शाम तक मां वैष्णव देवी की गुफा देखने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान बाबा जवाहर दास, लवकुश पांडेय, राहुल वर्मा, गौतम राने आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।