फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैफिक पुलिस का अजब हाल:हरियाणा नंबर का ट्रक रोका, बात हुई और मिल गई क्लीन चिट; जाम की भी नहीं परवाह

Thu, 15 Oct 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 09:50 AM IST
सार

आगरा के खंदारी चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि सर्विस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही और अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ रही है। पड़ताल के दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोककर बातचीत के बाद जाने दिया गया, जिससे पीछे वाहन फंस गए।
 

विज्ञापन
Haryana-Registered Truck Stopped and Released, Illegal Auto Stands Fuel Congestion
खंदारी चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर के 12:30 बजे, नेशनल हाईवे का सर्विस रोड। भगवान टाॅकीज से खंदारी चाैराहे की ओर एक ट्रक आया। हरियाणा का नंबर देखकर होमगार्ड ने रुकने के लिए हाथ दिया। बाद में यातायात सिपाही भी पहुंच गए। चालक से बातचीत हुई। इस बीच ट्रक के पीछे कई वाहन फंस गए, उन्हें रास्ता नहीं मिला। इस पर पुलिसकर्मियों का कोई ध्यान नहीं रहता। कुछ देर बाद सिपाही और होमगार्ड लौटते हैं और ट्रक चला गया।


खंदारी फ्लाईओवर के नीचे थाना न्यू आगरा की दयालबाग पुलिस चाैकी है। हर समय पुलिसकर्मी रहते हैं। इसके बावजूद चाैराहे के आसपास 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई रिक्शा का जमावड़ा लगा दिखा। यातायात पुलिस की ओर से सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी भी रहती है मगर वह भी अवैध स्टैंड पर कोई नहीं लगा पा रहे हैं। आलम यह है कि पुलिसकर्मियों का ध्यान बाहरी नंबर की गाड़ियों और भारी वाहनों पर अधिक रहता है। स्कूलों की छुट्टी के बाद चाैराहे पर वाहन भी फंस जाते हैं। मगर पुलिसकर्मी ध्यान नहीं देते हैं। वह कैनोपी में बैठकर या तो मोबाइल चला रहे होते हैं या फिर सुस्साते रहते हैं।

 
Trending Videos
Haryana-Registered Truck Stopped and Released, Illegal Auto Stands Fuel Congestion
खंदारी चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विस रोड पर भी चलना मुश्किल
खंदारी पर सबसे ज्यादा दिक्कत सर्विस रोड पर हो रही है। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। 500 मीटर आगे चलने पर खंदारी आ गया। यहां पर दोनों तरफ ई-रिक्शा और ऑटो का जमावड़ा रहता है। इस कारण केंद्रीय हिंदी संस्थान और सेठ पदम चंद जैन संस्थान की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन फंस गए। इसके अलावा कांप्लेक्स के बाहर भी वाहनों की पार्किंग से जाम लग रहा है।
 
Haryana-Registered Truck Stopped and Released, Illegal Auto Stands Fuel Congestion
खंदारी चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटपाथ पर कर लिया कब्जा
जगह-जगह फुटपाथ पर दुकानदारों के साथ ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-12 में शोरूमों के बाहर माॅडल रोड बनी थी। मगर यह माॅडल रोड अब कहीं नजर नहीं आती। दुकानों के आगे के हिस्से में ठेले खड़े रहते हैं। इससे दोपहर के समय वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग जाता है। यह हाल सेक्टर-11 पानी की टंकी तक का है। इसी के साथ फतेहाबाद रोड पर बाबू जगजीवन राम तिराहा, अमर होटल पर भी फुटपाथ पर वाहन खड़े होते हैं। यही हाल शाह मार्केट के पास का भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana-Registered Truck Stopped and Released, Illegal Auto Stands Fuel Congestion
खंदारी चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आप भी दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ने ऑपरेशन ट्रैफिक शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चाैराहों पर टीम रोजाना पड़ताल करेगी। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सामने लाएगी। इसके लिए अमर उजाला रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 7906877703 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Haryana-Registered Truck Stopped and Released, Illegal Auto Stands Fuel Congestion
खंदारी चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने  बताया कि टीएसआई और सिपाहियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि बाहर के नंबर के वाहनों को बेवजह न रोका जाए। कोई ऐसा करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दाैरान मोबाइल के प्रयोग पर भी रोक है। चाैराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। 50-100 मीटर की दूरी का पालन कराया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed