{"_id":"6aaada5efc910fb7a805e028","slug":"video-tenant-woman-accused-of-stealing-two-pairs-of-earrings-fir-registered-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज
आगरा में बाह में घर पर रही किराएदार महिला पर दो जाेड़ी झुमकी चोरी किए जाने का आरोप लगा है। ढ़ाई महीने में झुमकी वापसी के लिए कोशिश करने के बाद निराश हुई महिला ने बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जरार की गुड्डी देवी की ओर से बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, वह शादी समारोह में पूड़ी बेल कर परिवार का भरण पोषण करती है। बिजौली की ममता उसके घर में किराएदार थी। 21 जून को उसके दोनों बेटे एवं उनकी पत्नी फिरोजाबाद में माता के दर्शन को गए थे। दोनों पुत्र वधुओं ने अपनी अपनी झुमकी उतार कर उसे दी थी। तब ममता उसके पास बैठी थी। उसने झुमकी टंगे हुए बैग में उसके सामने ही रखी थी। घर के बाहर से आवाज आने पर वह निकली थी। ममता को बैठा छोड़ गई थी। वह घर लौटीं, तो ममता जाने लगी। रोका, लेकिन रुकी नहीं। उसके जाने के बाद बैग में रखी झुमकी निकालने को हाथ डाला, तो मिली नहीं। वह घबराई हुई घर के बाहर आई, लेकिन तब तक ममता निकल चुकी थी। फोन कॉल किया, तो रिसीव नहीं किया। ममता के घर जाकर प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बता नहीं रही। कई महीनों प्रयास करने के बाद भी झुमकी न मिलने पर मंगलवार को बाह थाने पहुंची गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।