{"_id":"6acba130cf510090790f035c","slug":"video-short-circuit-triggers-fire-at-tissue-paper-factory-workers-flee-to-safety-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टिश्यू पेपर फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से आग, जान बचाकर भागे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टिश्यू पेपर फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से आग, जान बचाकर भागे मजदूर
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के कावेरी विहार फेज-1 में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक टिश्यू पेपर और नेपकिन फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे मजदूरों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। कावेरी विहार फेज-1 एक रिहायशी कॉलोनी है और फैक्टरी के पास ही एक पेट्रोल पंप भी है। इस स्थिति को देखते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। एहतियातन अपने घर खाली कर बाहर निकल आए। फैक्टरी संचालक मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर वह और उनका बेटा फैक्टरी में थे। वे मजदूरों से माल लोड करवाकर फैक्टरी बंद करने की तैयारी कर रहे थे तभी आग लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।