{"_id":"6b085f96b99041218307e379","slug":"video-railways-implement-block-in-agra-due-to-metro-construction-work-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर
आगरा में रावली पर मेट्रो के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते ईदगाह-आगरा फोर्ट रेलखंड पर तीन दिन रात में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 27 से 29 नवंबर तक अलग-अलग समय पर दो घंटे 45 मिनट तक का ब्लॉक लिया जाएगा। इससे चार ट्रेनें प्रभावित होंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेट्रो रेल परियोजना के तहत रावली पर गर्डर रखे जाएंगे। इसके लिए 27 नवंबर को रात 12 से 2:45 बजे ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा ईदगाह स्टेशन पर 45 मिनट और 04166 असरवा-प्रयागराज 30 मिनट खड़ी रहेगी। 28 नवंबर को रात 12 से 2 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर वेस्टर्न यमुना ब्रिज स्टेशन पर 75 मिनट और 09151 उधना-मधुबनी ईदगाह स्टेशन पर 60 मिनट रोकी जाएगी। 29 नवंबर को रात 12:30 से 1:30 बजे तक एक घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दिन ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लॉक के दौरान ईदगाह-आगरा फोर्ट के बीच रेलगाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।