Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027 Mumbai Indians May announce new captain name soon know details of contender

आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस शुक्रवार को कर सकता है नए कप्तान का एलान, ये खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे; जानें

Thu, 26 Nov 2026 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस शुक्रवार को अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। मुंबई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही टीम को नया कप्तान मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2027 Mumbai Indians May announce new captain name soon know details of contender
रोहित शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस शुक्रवार शाम अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा करेगी। टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को इसी महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में ट्रेड कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली है। जानकारी के अनुसार, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक बार फिर टीम की कमान संभालने की संभावना है। तिलक वर्मा के उपकप्तान बनने की भी उम्मीद है। हालांकि उपकप्तान के नाम को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कौन-कौन दावेदारों में शामिल
नेतृत्व की भूमिका के लिए अन्य दावेदारों में सूर्यकुमार यादव शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस दौड़ में हैं, जिन्होंने धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में मुंबई की कप्तानी की थी। अगर ऐसा होता है, तो यह रोहित की मुख्य भूमिका में वापसी होगी। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और टीम को साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जिताए। इस तरह, वह आईपीएल इतिहास में धोनी के साथ सबसे सफल कप्तान हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने कोचिंग स्टाफ में किया था बदलाव 
नेतृत्व में यह बदलाव हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले गए आईपीएल 2026 सीजन के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद हो रहा है। मुंबई ने अपने 14 लीग मुकाबलों में से केवल चार जीते और 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही, जिससे उनके छठे खिताब का इंतजार और लंबा हो गया।  फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। नए सदस्यों में कीरोन पोलार्ड (हेड कोच), रॉबिन उथप्पा (बैटिंग कोच), मिशेल मैक्लेनघन (बॉलिंग कोच), टी. दिलीप (फील्डिंग कोच) और धवल कुलकर्णी (डेवलपमेंट बॉलिंग कोच) शामिल हैं। ये सभी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पांड्या का कार्यकाल शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। 2024 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजी उन्हें गुजरात टाइटंस (जीटी) से वापस ले आई थी, जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को आईपीएल 2022 का चैंपियन बनाया था और उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया था। रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने के मुंबई के फैसले की काफी आलोचना हुई थी। अब जब पांड्या पंजाब में चले गए हैं, तो शुक्रवार की इस घोषणा से मुंबई के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। टीम का लक्ष्य 2027 में अपने लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed