{"_id":"6b080bc4b470654a01010786","slug":"video-solan-joint-protest-constitution-day-trade-unions-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर सोलन में चार संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर सोलन में चार संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:06 PM IST
Link Copied
संविधान दिवस के अवसर पर सोलन में विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन कर संविधान के मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। चिल्ड्रन पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), हिमाचल किसान सभा (एचकेएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। संविधान नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। यह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की नींव है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संगठन बनाने और शांतिपूर्ण सभा करने के अधिकारों पर दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने और लोगों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
प्रदर्शन में मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग और निजीकरण जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और सामूहिक सौदेबाजी की ताकत कमजोर की जा रही है।
किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती कृषि लागत, कर्ज और फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
संयुक्त प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने राष्ट्रपति से संविधान के संरक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए सार्वजनिक निवेश बढ़ाने की मांग भी उठाई।
संगठनों ने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।