{"_id":"69cd4162c0be3cbdde0d7a2d","slug":"video-police-investigating-viral-video-of-objectionable-content-in-agra-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खंदाैली में लड़के-लड़कियों के वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो, गांव में फैल गया तनाव; पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खंदाैली में लड़के-लड़कियों के वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो, गांव में फैल गया तनाव; पुलिस फोर्स तैनात
आगरा के खंदौली में सोशल मीडिया पर सोमवार को दो किशोरी और किशोरों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच की। किशोरी और किशोर जिस गांव के हैं, वहां तनाव की आशंका पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। वीडियो किसी घर के अंदर या होटल के कमरे में बनाए गए हैं। वीडियो में दो किशोर दिखाई दे रहे है, जबकि तीसरा किशोर वीडियो बना रहा है। सोमवार शाम को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव की पहचान की। इसके बाद गांव में जाकर पड़ताल की। वीडियो बनाने वाले किशोर और किशोरी कौन हैं? यह वीडियो कब और कहां पर बनाए गए। इस सबकी जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में एक किशोर विशेष समुदाय का दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वीडियो सुबह करीब नौ बजे वायरल हुए थे, लेकिन पुलिस रात करीब नौ बजे सक्रिय हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। उधर, एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने पर एसीपी एत्मादपुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो बनाने में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किशाेरियों के परिजन से भी बात की जाएगी। अगर वो तहरीर देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।