{"_id":"6abaae83888699d1c00bf28f","slug":"video-people-will-be-able-to-develop-their-own-villages-under-the-matru-bhumi-yojana-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मातृभूमि योजना के तहत लोग खुद के गांव का कर सकेंगे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मातृभूमि योजना के तहत लोग खुद के गांव का कर सकेंगे विकास
विदेश या देश के अन्य राज्यों में निवास कर रहे नागरिक अब अपने पैतृक गांव की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के तहत प्रवासी भारतीय अपने गांवों में विकास कार्य करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। योजना के तहत यदि कोई भी प्रवासी भारतीय अपने गांव में स्कूल, अस्पताल, पुस्तकालय, खेल मैदान, डिजिटल क्लासरूम, सोलर लाइट या सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य कराना चाहता है, तो उसे परियोजना की कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा दान के रूप में देना होगा। शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर उस भवन या विकास कार्य पर दानदाता या उनके पूर्वजों के नाम का शिलापट्ट भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही दानदाताओं को आयकर अधिनियम के तहत कर छूट का लाभ भी मिलेगा। अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार ने मंडल के सभी जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि वे हिंदी व अंग्रेजी भाषा के ब्रोशर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। इससे अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।