{"_id":"6afc70285833c2d1bb0e7c9e","slug":"video-parking-staff-assaulted-taxi-driver-in-fatehpur-sikri-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फतेहपुर सीकरी में पार्किंग कर्मचारियों ने की टैक्सी चालक से मारपीट, दहशत में आए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फतेहपुर सीकरी में पार्किंग कर्मचारियों ने की टैक्सी चालक से मारपीट, दहशत में आए पर्यटक
आगरा के फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों को लेकर सीकरी आए टैक्सी चालक के साथ गुलिस्तां वाहन पार्किंग में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पार्किंग की रसीद दिखाने के बावजूद कर्मचारियों पर चालक को कार से खींचकर मारपीट करने और उसकी शर्ट फाड़ने का आरोप है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर पार्किंग ठेकेदार समेत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र के घाटी मामूभांजा निवासी मोहम्मद नईम कुरैशी पुत्र मुख्तार हुसैन कुरैशी ने तहरीर में बताया कि वह टैक्सी चालक है। मंगलवार को पर्यटकों को लेकर सीकरी आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी, जिसकी पार्किंग रसीद संख्या 7603 उसके पास मौजूद थी। पर्यटकों को लेकर वापस जाते समय गुलिस्तां वाहन पार्किंग के ठेका कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी रोक ली और रसीद दिखाने को कहा। रसीद दिखाने के बाद भी एक कर्मचारी ने उसकी गाड़ी पर जोर से हाथ मारा। विरोध करने पर पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से खींचकर मारपीट शुरू कर दी और उसकी शर्ट फाड़ दी। इससे गाड़ी में बैठे पर्यटक घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार व दो अन्य व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।