Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CRPF takes a firm stance following Kulgam attack; issues security advisory

श्रीनगर: कुलगाम आतंकी हमले के बाद ड्यूटी पर बुलेटप्रूफ जैकेट अनिवार्य, मोबाइल के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध

Wed, 18 Nov 2026 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 01:23 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह के हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
CRPF takes a firm stance following Kulgam attack; issues security advisory
1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम पर आतंकी हमले के बाद बल ने जवानों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बल ने जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत ड्यूटी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही ड्यूटी पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह के हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। एडवाइजरी में सभी यूनिट कमांडेंट और कंपनी कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत सुरक्षा चेकपॉइंट पर मजबूत बंकर तैयार करने, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पर्याप्त जवानों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था सक्रिय रखने को कहा गया है। आपात स्थिति में सूचना के आदान-प्रदान और समन्वय के लिए केवल अधिकृत संचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लेने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर को सीआरपीएफ नाके पर हुआ था आतंकी हमला
गौरतलब है कि 11 नवंबर को कुलगाम जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाका दल को निशाना बनाया था। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। इस हमले के पीछे लश्कर-ए-ताइबा और उसके मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का हाथ होने की बात सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा समीक्षा में हमले के तौर-तरीकों का विश्लेषण कर सुरक्षा खामियों को दूर करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed