{"_id":"6afc1b708a4f97790b02ac42","slug":"video-fire-extinguishers-found-to-be-expired-during-inspection-of-school-buses-in-etah-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!, जांच में एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र; स्कूल प्रबंधन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!, जांच में एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र; स्कूल प्रबंधन को नोटिस
एटा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजामों में लापरवाही सामने आई है। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर के बाहर स्कूली बसों की जांच की। इस दौरान एक-दो बसों में अग्निशमन यंत्र पुराने और एक्सपायर मिले। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को तत्काल इन्हें रिफिल कराने के निर्देश दिए। आरआई के नेतृत्व में पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने बसों की फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और अन्य सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की। इस दौरान यह भी देखा गया कि बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। आरआई ने बताया कि शासन के निर्देश पर 16 से 30 नवंबर तक यातायात पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में पहुंचकर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। वाहनों की तकनीकी स्थिति के साथ चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की जानकारी भी परखी जा रही है। जांच के दौरान अधिकांश बसें दुरुस्त मिलीं, लेकिन एक-दो वाहनों में अग्निशमन यंत्र पुराने और एक्सपायर पाए गए। इस पर स्कूल प्रबंधन को इन्हें तत्काल रिफिल कराने और बसों में मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्राथमिक उपचार पेटी में रखी दवाओं और अन्य जरूरी सामग्री का भी जायजा लिया गया। विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि जांच में सामने आई कमियों को तत्काल दूर करा लिया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।