Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राधे-राधे, कमल खिला दे': पीडीए की काट के लिए भाजपा का नया दांव, तीन एजेंडों पर यूपी चुनाव लड़ेगी योगी ब्रिगेड

Tue, 17 Nov 2026 08:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 08:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मथुरा में दो दिवसीय बैठक के दौरान अपना रोडमैप तैयार किया। पार्टी सनातन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। 'राधे-राधे, कमल खिला दे' और 'अबकी बारी, बांकेबिहारी' जैसे नारों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी है। नेताओं ने बूथ मजबूत करने और वोटर लिस्ट पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
bjp up election 2027 mathura meeting radhe radhe kamal khila de agenda
मथुरा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने अपने एजेंडा साफ कर दिया है। इस बार का चुनाव राधे-राधे, कमल खिला दे... के नारे के साथ होगा। विपक्ष के पीडीए की काट पर जाति बनाम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सनातन, विकास एवं सुरक्षा का मंत्र फूंका जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से लेकर बांकेबिहारी कॉरिडोर और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर में सभी वोटरों को शामिल कराओ।

Trending Videos
bjp up election 2027 mathura meeting radhe radhe kamal khila de agenda
मथुरा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भाजपा और संघ के 56 नेताओं ने किया महामंथन 
फरह के परखम स्थित पंडित दीनदायाल उपाध्याय गो-अनुंसाधन केंद्र में आयोजित दो दिवसीय योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा और संघ के 56 नेताओं ने महामंथन कर चुनावी रोडमैप तैयार किया। मंगलवार को बैठक की शुरुआत राधे-राधे, कमल खिला दे... और अबकी बारी, बांकेबिहारी के नारे के साथ ही शुरू हुई। इससे साफ हो गया कि सपा के पीडीए की काट के लिए भाजपा इस बार कान्हा की नगरी से चुनावी रणनीति को धार देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर जाएं और सभी वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल कराएं।

bjp up election 2027 mathura meeting radhe radhe kamal khila de agenda
मथुरा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बनाई गई ये रणनीति
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की तैयारियों और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार का जिक्र करते हुए मतदाताओं के सामने विकास के मुद्दे प्रमुखता से रखने के लिए कहा। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp up election 2027 mathura meeting radhe radhe kamal khila de agenda
मथुरा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

'भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी'
सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष जोर भाजपा का वोट बैंक माने जाने वाले 1.27 करोड़ वोट एसआईआर के दौरान कटने पर रहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन और राष्ट्रवाद के साथ ही कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर जाएं और काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला, गरीब, युवा और किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं को आधार बनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम सहित किसी भी विपक्षी दल को उत्तर प्रदेश में सफलता नहीं मिलने वाली है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। भाजपा इन्हीं उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। 

विज्ञापन
bjp up election 2027 mathura meeting radhe radhe kamal khila de agenda
मथुरा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

जनता के सामने रखे जाएंगे- सनातन, राष्ट्रवाद, विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे
योजना बैठक में महामंथन के बाद भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए सनातन, राष्ट्रवाद, विकास और कानून व्यवस्था को प्रमुखता से जनता के सामने रखा जाएगा। दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed