Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
INLD MLA Arjun Chautala, upon arriving in Bhiwani, remarked that the Chief Minister of Haryana is not elected, but appointed.
{"_id":"6afc2257867b11408d04488e","slug":"video-inld-mla-arjun-chautala-upon-arriving-in-bhiwani-remarked-that-the-chief-minister-of-haryana-is-not-elected-but-appointed-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, बोले- हरियाणा में चुना नहीं, नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, बोले- हरियाणा में चुना नहीं, नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री
रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला जिला भिवानी के युवाओं की बैठक लेने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को चुना हुआ नहीं, बल्कि नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री बताया। वहीं हुड्डा पर कांग्रेस पार्टी और अपना जमीर बेचने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा में न तो सबका साथ है और न ही सबका विश्वास।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बजाय भाजपा के नेता कॉलोनियां काटने में लगे हैं। सरकार भी अपने बजट का बड़ा हिस्सा नेताओं की जमीन अधिग्रहण करने पर खर्च कर रही है, जबकि आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि पुलिस सरकार की सुनती ही नहीं है।
मीडिया जब अपराध की घटनाओं को उजागर करता है, तभी शायद पुलिस की नींद खुलती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुना हुआ नहीं, बल्कि नियुक्त किया हुआ मुख्यमंत्री है। जनता के बीच जाकर किए गए वादों को चुना हुआ मुख्यमंत्री पूरा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।