{"_id":"6aca3a48c493a7c4910ef49e","slug":"video-notices-issued-to-five-companies-in-spurious-drug-case-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकली दवा मामले में पांच कंपनियों को नोटिस, दवाओं की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकली दवा मामले में पांच कंपनियों को नोटिस, दवाओं की मांगी रिपोर्ट
आगरा में नकली दवा मामले में औषधि विभाग ने पांच कंपनी को नोटिस भेजा है। इसमें धनौली-टेढ़ी बगिया में बरामद दवाओं के नमूने भेजे हैं। इन दवाओं के निर्माण संबंधी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बारे में जानकारी भी मांगी गई है। औषधि विभाग ने 29 सितंबर को धनौली में अवैध गोदाम से पांच करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की थीं। 5 अक्तूबर को टेढ़ी बगिया में झाड़ियों और नालों में भी दवाएं बरामद हुईं। दोनों जगह से बरामद दवाएं समान कंपनी की हैं और उन्हीं बीमारियों की हैं। ऐसे में ये एक ही रैकेट की कारस्तानी मानी जा रही है। ये देश-विदेश की पांच कंपनियों के उत्पाद हैं। इनको ई-मेल के जरिये नोटिस जारी किया है। इसमें दवाओं के फोटो, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी भेजी है। इसमें कंपनी से इनकी स्वयं जांच करने के लिए नमूने लेने को भी कहा है। साथ ही इनसे दवाओं के उत्तर प्रदेश में कहां-कहां वितरक हैं, इसकी भी जानकारी मांगी है। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि दोनों जगह से बरामद दवाएं समान कंपनी की हैं। कंपनियों का जवाब आने से कार्रवाई में सहयोग मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।