फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumper runs over motorcyclists on highway uncle and nephew drown in Yamuna six fake CBI officers nabbed

बड़ी खबरें: हाईवे पर डंपर ने राैंदे बाइक सवार, यमुना में डूबे चाचा-भतीजे; मथुरा में छह फर्जी सीबीआई अफसर दबोचे

Sat, 10 Oct 2026 04:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 10 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में शनिवार को कई घटनाक्रम सामने आए। आगरा में पितृ विसर्जन के दाैरान चाचा-भतीजे यमुना में डूब गए। भतीजे को सुरक्षित निकाल लिया गया, चाचा की तलाश जारी है। डंपर ने हाईवे पर बाइक सवारों को राैंद दिया। इसमें एक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले छह शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Dumper runs over motorcyclists on highway uncle and nephew drown in Yamuna six fake CBI officers nabbed
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने छह फर्जी सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे। वहीं, आगरा के हाथी घाट पर शनिवार को पितृ विसर्जन के लिए यमुना नदी में गए चाचा-भतीजे डूबने लगे। हादसे में भतीजे को बचा लिया गया, जबकि चाचा नदी में डूब गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। सदर इलाके में नैपकिन फैक्टरी में आग लग गई। लपटें और धुएं से रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मी लपटों पर काबू पाने में जुटे रहे। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की माैके पर ही माैत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एटा के अलीगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: डंपर ने रौंदे  बाइक सवार, एक की मौके पर मौत; साथी गंभीर घायल
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कुनाल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय ओमवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामराज सिंह धाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: यमुना में पितृ विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे दोनों डूब गए; भतीजे को सुरक्षित निकाला
आगरा के हाथी घाट पर पितृ विसर्जन के दौरान यमुना में चाचा-भतीजे डूबने लगे। लोगों ने भतीजे को बचा लिया, जबकि चाचा का पता नहीं चल सका और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: नैपकिन फैक्टरी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरातफरी; लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल
आगरा में रिहायशी इलाके में चल रही नैपकिन फैक्टरी में शनिवार को भीषण आग लग गई। धुएं और लपटों से इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं...पढ़ें पूरी खबर

मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार: झूठे मुकदमे में युवक को जेल भेजने की दी धमकी, छह शातिर दबोचे
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और चौथ वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जमुनापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे...पढ़ें पूरी खबर


यूपी: एटा में आधी रात मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार; एक को लगी गोली
एटा के अलीगंज में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में रामपाल उर्फ रामवीर पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि बिजेंद्र उर्फ बागड़ी को पीछा कर पकड़ा गया...पढ़ें पूरी खबर





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed