फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Killed, Another Seriously Injured as Dumper Hits Bike on Agra-Gwalior Highway

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: डंपर ने रौंदे  बाइक सवार, एक की मौके पर मौत; साथी गंभीर घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कुनाल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय ओमवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामराज सिंह धाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Man Killed, Another Seriously Injured as Dumper Hits Bike on Agra-Gwalior Highway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें डंपर की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे कुनाल स्कूल के पास हुई। थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी डॉ. ओमवीर सिंह (52 वर्ष) और रामराज सिंह धाकरे (50 वर्ष) खारी नदी में डाब विसर्जित कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार ओमवीर सिंह डंपर के नीचे आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक रामराज सिंह धाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल रामराज सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ओमवीर सिंह अविवाहित थे। इस घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed