{"_id":"6aca3a621271e6537406db08","slug":"video-nhm-employees-stage-sit-in-at-cmo-office-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना, मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना, मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने नियमित करने और समान वेतन-समान कार्य की मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जिले में 1351 का स्टाफ हैं। इसमें 120 डॉक्टर, 180 टेक्नीशियन, 40 फार्मासिस्ट और बाकी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। लंबे समय से स्थायी करने, समान कार्य समान वेतन देने, अनुकंपा नियुक्ति, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करने समेत छह सूत्री मांग कर रहे हैं। महामंत्री दामोदार सिंह प्रजापति ने कहा कि तीन दिन यहां धरना होगा। चौथे दिन लखनऊ जाकर आंदोलन होगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में रूबी बघेल, रेनू तोमर, डॉ. अभिजीत अवस्थी, डॉ. यज्ञेश कौशल, डॉ ब्रह्मानंद राजपूत, रविकांत तिवारी, अनिल यादव, डॉ. मंजू सागर आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एमएचएम कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचा दिया है। हड़ताल से चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए कार्य पर लौटने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।