{"_id":"6ace762ee2b583b99707dde3","slug":"video-mission-shakti-foot-march-spreads-message-of-women-safety-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन से भव्य पैदल मार्च निकाला गया। महापौर हेमलता दिवाकर और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 अक्तूबर को शुरू हुए अभियान के तहत आयोजित मार्च में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल, सभी डीसीपी, एसीपी , मिशन शक्ति प्रभारी, महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, यातायात पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। एसएनएमसी की नर्सिंग स्टाफ, आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, पुलिस मॉडर्न स्कूल और सेंट जॉन्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं, महिला होमगार्ड और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। महिला पीआरवी वाहन भी मार्च का हिस्सा रहे। यात्रा पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट तिराहा, सुभाष पार्क तिराहा, पचकुइयां और सदर तहसील होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पोस्टर, बैनर और संदेशों के माध्यम से महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, जरूरत पड़ने पर सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस व आमजन के बीच समन्वय बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।