{"_id":"6ace7627766eb38b3b06295d","slug":"video-man-loses-1087-lakh-while-trying-to-pay-13-green-gas-dues-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये
ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने के चक्कर में एक कारोबारी अपने खाते में जमा 10.87 लाख रुपये गंवा दिए। एपीके फाइल पर क्लिक कराकर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैलाशपुरी रोड पर निर्मल अपार्टमेंट के रहने वाले नेकराम के मोबाइल पर 20 अगस्त की शाम अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का कर्मचारी बताया। कहने लगा कि आपके ग्रीन गैस के बिल में 13 रुपया बकाया दिख रहा है। मीटर अपडेट होना है। आपके नंबर पर फाइल भेजी है, उसे खोल कर बिल जमा कर दीजिए। वरना आपका गैस कनेक्शन काटना पड़ेगा। पीड़ित नेकराम ने बताया कि कनेक्शन काटने की बात से डर कर उन्होंने कॉल करने वाले के कहे अनुसार काम कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधियोंं ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। दो दिन के अंदर उनके तीन खातों से 10.87 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन और फिर थाना साइबर क्राइम में शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के नंबर और खातों की जांच कर रही है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि शहर में ग्रीन गैस लिमिटेड के करीब 1 लाख कनेक्शन हैं। वर्तमान में लगातार इस तरह की ठगी की शिकायतें आ रही हैं। संभवत: साइबर अपराधियों के पास कनेक्शन धारकों का डाटा है। किसी भी नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। अधिकृत साइट्स का ही इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।