{"_id":"6aac2af5e8d5c899ac04f825","slug":"video-lamps-of-blessings-lit-and-a-pledge-of-service-taken-on-pm-modis-birthday-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीप, लिया सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीप, लिया सेवा का संकल्प
आगरा के फतेहपुर सीकरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दीपदान कर सेवा का संकल्प लिया। नगर क्षेत्र के काली माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। ग्राम सांमरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ‘आशीर्वाद दीप’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में हुआ। सांमरा में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी, नरेश शर्मा, लोकेश राजपूत, अर्जुन उदैनिया, योगेश शर्मा, विजयपाल सिंह, अंजू शर्मा, भगत सिंह इंदौलिया, कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के काली माता मंदिर पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष विल्सन सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र पाल माहूरा, पदम रावत, चित्रा गोयल, वैभव रावत, श्वेता सिंह, रतन सिंह, भगवान स्वरूप आदि मौजूद रहे। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय कोरई में भी दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।