{"_id":"6ab804b61fae9ef2760408ce","slug":"video-fir-against-husband-and-four-in-laws-for-demanding-10-lakh-dowry-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दहेज में 10 लाख मांगने पर पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दहेज में 10 लाख मांगने पर पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज
आगरा के किरावली कस्बे की मौनी बाबा धाम काॅलोनी निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये मांगने, उत्पीड़न करने, मारपीट करने और बच्चों के अपहरण की धमकी देने के आरोप में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ किरावली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रियंका ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी शादी 30 अप्रैल 2015 को अभुआपुरा निवासी गजेंद्र सिंह से हुई थी। परिवार वालों ने शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए थे। 11 लाख रुपये नकद दिए थे। प्रियंका का आरोप है शादी के कुछ समय बाद से ही पति गजेंद्र, ससुर चंद्रभान, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी दुर्गेश और सास ममता देवी अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उत्पीड़न से तंग आकर 10 अगस्त 2026 से वह अपने मायके में रह रही हैं। पीड़िता का आरोप है पूर्व में पुलिस परामर्श केंद्र में समझौता हो गया था। समझाैते के बाद पति ने शराब के नशे में मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार, उनके दो बच्चे पार्थ (9 वर्ष) और गीर्भत (7 वर्ष) जब स्कूल जाते हैं, तो जेठ उनका पीछा करता है। बच्चों को अगवा करने की धमकी देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।