{"_id":"6ab7ae2827e24a5ee70de2bb","slug":"video-rampur-bushahr-two-convicts-sentenced-to-20-years-in-prison-and-fined-rs10000-each-for-dushkarm-a-minor-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 10-10 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 10-10 हजार जुर्माना
रामपुर बुशहर। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो दोषियों को पोक्सो कोर्ट ने 20-20 साल के कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। 26 सितंबर 2025 को दोनों दोषियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने आरोपी तबरेज आलम उर्फ बिराज (26) पुत्र बागद मिया, निवासी गांव डबरिया तहसील गुडेरिया, पश्चिम चंपारण बिहार और आरोपी लखिंद्र उर्फ लक्की (24) पुत्र मदन लाल, गांव ग्रांगे निचार किन्नौर को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 20-20 वर्ष का कारावास और 10-10 हजार रुपये (प्रत्येक आरोपी) जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि दिनांक 26 सितंबर 2025 को पीड़िता अपनी पड़ोसी लड़की के साथ शाम करीब 8:00 बजे रामलीला देखने के लिए साथ वाले मैदान में गई थी। समय करीब 9:30 बजे रात जब पीड़िता रामलीला मैदान से अकेली अपने क्वाटर की तरफ जा रही थी, तो सड़क पर एक पिकअप पीड़िता के सामने आकर रुकी और आरोपी तबरेज उर्फ बिराज ने पीड़िता को गाड़ी के अंदर खिंचकर पिकअप में बिठा दिया। उसके बाद आरोपी तबरेज और लखिंद्र पीड़िता को जगंल की तरफ ले गए और गाड़ी रोककर दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों आरोपियों ने उसे सड़क पर उतार दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अन्वेषण अमल में लाया गया और चालान पोक्सो कोर्ट में पेश किया। अदालत ने कुल 15 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए और दोनों आरोपियों को कुल 20-20 वर्ष के कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।