{"_id":"6a9d580091a31801e604086b","slug":"video-fake-solvency-certificate-submitted-to-ada-contractor-blacklisted-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एडीए में दिया फर्जी हैसियत प्रमाणपत्र, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; तीन साल नहीं कर सकेंगीं ठेकेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एडीए में दिया फर्जी हैसियत प्रमाणपत्र, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; तीन साल नहीं कर सकेंगीं ठेकेदारी
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने फर्जी हैसियत प्रमाणपत्र लगाकर करोड़ों के टेंडर हासिल करने की आरोपी महिला ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। भाजपा नेता की शिकायत पर प्राधिकरण ने प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की है। मामला सलोनी कॉम्प्लेक्स, कलवारी स्थित प्रोपराइटर सरिता मिश्रा की फर्म मेसर्स एएस इंटरप्राइजेज से जुड़ा है। फर्म की ओर से एडीए में ठेकेदारी नवीनीकरण के लिए जिलाधिकारी की ओर से जारी हैसियत प्रमाणपत्र की जो छायाप्रति संलग्न की गई थी, उसमें वैधता तिथि 15 मई 2027 दर्शाई गई थी। सूत्रों के अनुसार इस प्रमाणपत्र के जरिये फर्म ने कई ठेके अपने नाम किए थे। हाल ही में निकले टेंडरों में भी फर्म ने कई ठेके हासिल करने के लिए आवेदन किया। हालांकि इस बार भाजपा नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने फर्म के दस्तावेज फर्जी होने के संबंध में शिकायत करते हुए जांच की मांग की। शिकायत पर ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, तो कूटरचित तरीके से प्रमाणपत्र के जारी होने की मूल तिथि और उसमें दर्ज धनराशि में बड़े पैमाने पर हेरफेर पाई गई। पंजीकरण नियमावली के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियंता ने मेसर्स एएस इंटरप्राइजेज को तत्काल प्रभाव से आगामी तीन साल के लिए प्राधिकरण की सभी निविदा प्रक्रियाओं में प्रतिभाग करने से डिबार कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।