फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final Day 1 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard

दलीप ट्रॉफी फाइनल: पहला दिन ईस्ट जोन के बल्लेबाजों के नाम, ईशान का शतक; संघर्ष करते दिखे साउथ जोन के गेंदबाज

Sun, 06 Sep 2026 05:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Sep 2026 05:17 PM IST
सार

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। शुरुआती दिन पूरी तरह ईस्ट जोन के बल्लेबाजों के नाम रहा। टीम के कप्तान ईशान किशन ने शतक जड़ा जिससे ईस्ट जोन ने पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है।

विज्ञापन
Duleep Trophy Final Day 1 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard
ईशान किशन - फोटो : IANS

विस्तार

कप्तान ईशान किशन के शतक की मदद से ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 385 रन बनाए। स्टंप्स के समय ईशान 135 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रन और कुमार कुशाग्र 75 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

Duleep Trophy Final Day 1 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन - फोटो : BCCI Domestic
सही रहा टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला 
ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को चामा मिलिंद ने तोड़ा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। वैभव ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया और वह 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान-कुशाग्र की शानदार साझेदारी
सुदीप कुमार कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर त्रिपुराणा विजय का शिकार बने। शिखर मोहन ने फिर कप्तान ईशान के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। शिखर 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान और कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने शतक लगाया, जबकि कुशाग्र अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन की नजर अब दूसरे दिन बड़े स्कोर पर होगी।
विज्ञापन

पहले दिन एक शतक और तीन अर्धशतक लगे
ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए ईशान ने जहां शतक लगाया तो वहीं तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। अभिमन्यु, शिखर मोहन और कुशाग्र अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए। साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंग ने दो विकेट लिए, जबकि त्रिपुराणा विजय को एक सफलता मिली।

Duleep Trophy Final Day 1 Highlights: East Zone vs South Zone Match Report Scorecard
वैभव और तिलक भिड़े - फोटो : Twitter
वैभव-तिलक आपस में भिड़े
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर उस समय तनाव देखने को मिला, जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच शुरुआत में बातचीत और मजाकिया अंदाज में स्लेजिंग चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते यह तीखी बहस में बदल गई। यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर में हुई। तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बातचीत कर रहे थे और उन्हें उप-कप्तानी को लेकर स्लेज कर रहे थे। इसी दौरान तिलक ने वैभव से कहा, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।'

इसके कुछ ही देर बाद माहौल गर्म हो गया। तिलक वर्मा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और हल्का सा शारीरिक इशारा किया, जैसे वह पंच यानी मुक्का मारने की बात कर रहे हों। वैभव भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने तुरंत उनका सामना किया। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंपायर ने हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed