फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vansh national-level athlete who had gone missing from Agra stadium was found working as laborer in Mumbai

मुंबई में मजदूरी करता मिला नेशनल खिलाड़ी: सिगरेट मिलने पर RSO ने लगाई थी डांस, इसलिए स्टेडियम से भागा था वंश

Sun, 06 Sep 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 02:35 AM IST
सार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से गायब नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश मुंबई में मजदूरी करते हुए मिला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद किया है। आरएसओ की डांट के बाद वह भाग गया था।

विज्ञापन
Vansh national-level athlete who had gone missing from Agra stadium was found working as laborer in Mumbai
वंश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल से 31 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुआ टेबल टेनिस का नेशनल खिलाड़ी वंश मुंबई में सकुशल मिल गया। पुलिस टीम उसे मुंबई से आगरा लेकर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी (आरएसओ) ने डांट दिया था। इससे डर कर वह भाग गया था।
विज्ञापन


शाहगंज नगला छाैआ निवासी शैलेश के बेटे वंश के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला। वंश स्टेशन पर नजर आया था। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे मार्ग में पड़ने वाले संभावित स्टेशनों और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन


 

तलाश के बीच पुलिस को एक और अहम कड़ी मिली। वंश ने अपने एक दोस्त से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद उसने किसी दूसरे लड़के के मोबाइल फोन से अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। पुलिस ने इसी मैसेज के आधार पर उसकी लोकेशन मुंबई में होने का पता लगा लिया। सुराग पुख्ता होने पर पुलिस टीम मुंबई पहुंची और वहां से वंश को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में वंश ने बताया कि वह आगरा से ट्रेन के जरिये पहले मथुरा पहुंचा। इसके बाद उज्जैन, इंदौर होते हुए मुंबई चला गया। मुंबई पहुंचने के बाद वह कुछ लड़कों के साथ रहने लगा था। वहां अपने खर्च के लिए मजदूरी कर रहा था। एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि वंश को सकुशल बरामद कर लिया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वंश को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। वहां से उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed