{"_id":"6a8ff26fa43ffa3842071998","slug":"video-employee-fires-at-security-supervisor-after-losing-job-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नौकरी से निकाला तो सुरक्षा सुपरवाइजर पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नौकरी से निकाला तो सुरक्षा सुपरवाइजर पर चला दी गोली
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर पहुंचकर सुरक्षा सुपरवाइजर पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ धमकी देते हुए बाइक से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दाऊजी एन्क्लेव, शास्त्रीपुरम निवासी अर्पित शाह ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अरतौनी स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। 25 अगस्त को कंपनी में फिटर का काम करने वाले रुनकता के मैंगो ठाकुर को ठीक से काम न करने पर सुपरवाइजर धर्मेश वरुण ने टोका। इस पर मैंगो ठाकुर गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बावजूद न मानने पर उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।