फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2026: किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल

Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम को समर्पित यह पर्व कई शुभ संयोग की बीच रहेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 shubh muhurat and chandra grahan time know kab bandhe rakhi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम को समर्पित यह पर्व कई शुभ संयोगों के बीच रहेगा। लेकिन इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है। इस अवधि में राखी बांधने से लेकर पूजा-पाठ करने तक के शुभ कार्यों को करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर लगने जा रहे इस ग्रहण को लेकर यह जानना जरूरी हो गया है कि क्या इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में पड़ेगा? क्या ग्रहण के कारण राखी बांधने के समय में कोई बदलाव करना होगा? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Raksha Bandhan 2026 shubh muhurat and chandra grahan time know kab bandhe rakhi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला

क्या रक्षाबंधन पर पड़ेगा ग्रहण का असर ?
इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए किसी भी तरह के नियम और सूतक दोनों ही मान्य नहीं होंगे। देशभर में बिना किसी बाधा के रक्षाबंधन का त्योहार सामान्य तरीके से मनाया जा सकेगा।
रक्षा बंधन पर कितने बजे खत्म होगा चंद्र ग्रहण और कब लगेगा सूतक काल, जानें इनका समय

Raksha Bandhan 2026 shubh muhurat and chandra grahan time know kab bandhe rakhi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : adobe stock

राहुकाल का समय
रक्षाबंधन के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 31 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप सुबह 10:31 से पहले भाई को राखी बांध सकती हैं।

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के दिन कब रहेगा राहुकाल? क्या चंद्र ग्रहण से बदल जाएगा राखी बांधने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 shubh muhurat and chandra grahan time know kab bandhe rakhi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : AI

रक्षाबंधन 2026 के तीन खास मुहूर्त
28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
दूसरा-सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
तीसरासुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 shubh muhurat and chandra grahan time know kab bandhe rakhi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : Freepik

दिन का चौघड़िया
चर: सुबह 5:58 से 7:31 बजे तक
लाभ: सुबह 7:31 से 9:04 बजे तक
अमृत: सुबह 9:04 से 10:37 बजे तक
काल: सुबह 10:37 से दोपहर 12:10 बजे तक
शुभ: दोपहर 12:10 से 1:43 बजे तक
रोग: दोपहर 1:43 से 3:16 बजे तक
उद्वेग: दोपहर 3:16 से 4:49 बजे तक
चर: शाम 4:49 से 6:23 बजे तक

रात का चौघड़िया
रोग: शाम 6:23 से 7:57 बजे तक
काल: शाम 7:57 से 9:30 बजे तक
लाभ: रात 9:30 से 11:04 बजे तक
उद्वेग: रात 11:04 से 12:37 बजे तक
शुभ: रात 12:37 से 2:11 बजे तक
अमृत: रात 2:11 से 3:44 बजे तक
चर: रात 3:44 से 5:18 बजे तक
रोग: सुबह 5:18 से 5:58 बजे तक

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed