फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike swallowed by the ground:  gateway to the underworld appeared again in Agra

जमीन में समा गई बाइक: आगरा में फिर धंसी सड़क, सुबह उठते ही अंदर झांके लोग, दृश्य देख फटी रह गईं आंखें

Thu, 27 Aug 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 09:51 AM IST
सार

आगरा के धूलियागंज मेंसीवर लीकेज के कारण सड़क धंस गई और करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें बाइक और टोरेंट बॉक्स गिर गए। गड्ढे के पास सो रहा बुजुर्ग बारिश शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही वहां से हट गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
 

विज्ञापन
Bike swallowed by the ground:  gateway to the underworld appeared again in Agra
आगरा में फिर दिखा 'पाताल लोक' का रास्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की सड़क अचानक धस गई और जमीन में समा गई। सुबह जब लोगों ने मौके का नजारा देखा तो सड़क के बीचों-बीच कई फीट गहरा गड्ढा बना था। इस गड्ढे में बाइक भी समा गई।  
विज्ञापन

धूलियागंज के धोबीपाड़ा में बुधवार सुबह सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। सीवर लाइन लीक होने के कारण इसके पास लगा टोरेंट बॉक्स और मोटर साइकिल गिर गई। इसी गड्ढे के पास धोबीपाड़ा के बुजुर्ग चारपाई पर सो रहे थे, लेकिन बारिश शुरू होते ही सड़क धंसने से चंद मिनट पहले ही हट गए थे, अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क धंसने की सूचना पर सुबह पार्षद आरती शर्मा और अपूर्व शर्मा पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों को सूचना दी तो सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम भी मौके पर पहुंचे और गड्ढे को भरवाया। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक रात में हुई धीमी बारिश के दौरान टोरेंट बॉक्स के आसपास चूहों ने बिल बना लिए। इससे पानी जमीन के अंदर पहुंचा तो सड़क धंस गई। बाइक गिरी तो सीवर कनेक्शन टूट गया। इससे ज्यादा पानी का रिसाव हुआ और सड़क का हिस्सा धंसकर बड़े गड्ढे में बदल गया।
विज्ञापन

पार्षद आरती शर्मा ने बताया कि ट्रिपल इंजन की सरकार में कोई ऐसी सड़क नहीं जो धंसी नहीं। हर सड़क पर गड्ढे हैं। पैर रखते ही डर लगता है कि कहीं जमीन न खिसक जाए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

 स्थानीय निवासी अपूर्व शर्मा ने कहा कि सीवर चोक होने के कारण सड़क धंसी है। पूरा सीवर नेटवर्क खराब है। इसे बदलने की जरूरत है। पूरे शहर में सड़कें केवल सीवर लीक होने से ही धंसी है।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि चूहों ने बिल बनाए, जिससे पानी जमीन में पहुंचा। इसी के साथ सीवर कनेक्शन टूटने से रिसाव हुआ, जिससे सड़क धंसी है। एक घंटे में गिट्टी डलवा दी थी।

सपा नेताओं ने गड्ढे का पूजन कर कसा तंज
 धूलियागंज के धोबीपाड़ा में अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास हुए गड्ढे की सूचना पर सपा नेता पहुंचे और निगम विरोधी प्रदर्शन करते हुए गड्ढे का पूजन किया। सपा नेता विनय अग्रवाल, सतीश चाहर ने तंज कसा कि गड्ढामुक्त का दावा था, लेकिन हर सड़क गड्ढायुक्त बना दी। कमला नगर हो या बल्केश्वर या ताजमहल के पास की सड़क, हर सड़क खोखली है। स्थानीय निवासी छोटेलाल अपनी चारपाई समेत इसमें समा सकते थे, लेकिन बच गए। गड्ढे के कारण उनके मकान में दरारें आ गई हैं। विनय अग्रवाल ने छोटेलाल के मकान के निरीक्षण, मुआवजा देने की मांग की। सतीश चाहर ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि नरक सिटी बना दिया है। गड्ढा पूजन के जरिए विधायक को जगाने का प्रयास किया है ताकि वह गंभीरता दिखाएं और कुछ करें। इस दौरान मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, रवि जाटव, हिमांशु यादव, जिनेश अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed