{"_id":"6abaae7bf2866a25c507070d","slug":"video-development-works-worth-10-crore-to-be-carried-out-in-agra-north-assembly-constituency-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा उत्तर विधानसभा में होंगे 10 करोड़ से विकास कार्य, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा उत्तर विधानसभा में होंगे 10 करोड़ से विकास कार्य, केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ क्रेन से पं. दीनदयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी आगरा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण पाराशर, श्याम बाबू, कमल बाल्मीकि, विजय भदौरिया, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, राकेश शर्मा, योगेश दिवाकर, राहुल जैन शिव शैलेंद्र, पार्षद निरंजन सिंह कैम, प्रवीना राजावत, अमित पटेल, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।