{"_id":"6aa68cfec0b25a57fb0f4dfb","slug":"video-defence-minister-rajnath-singh-attended-an-event-of-khatik-community-in-agra-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पहले हर जिले में होता थे माफिया, अब उत्पाद से होती है पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पहले हर जिले में होता थे माफिया, अब उत्पाद से होती है पहचान
खटीक समाज का गौरवशाली इतिहास है। इसने राष्ट्र की रक्षा, आक्रांताओं से सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ाइयां लड़ी हैं। समाज के राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण को इतिहासकारों ने इतिहास में लिखा नहीं है या योगदान का सही उल्लेख नहीं किया है। इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है। यह बातें रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरबीएस कॉलेज के सभगार में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि खटीक समाज की वैदिक काल से ही धर्म के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज उस समय के राजाओं की घुड़सवार, हाथी, पैदल सहित सेना के हर दल में अग्रणी सैनिकों के रूप में भूमिका निभाता रहा है। खटीक समाज ने देश में विदेशी आक्रांताओं से हर लड़ाई में राष्ट्र की रक्षा और सभ्यताओं को नष्ट होने से बचाने की लड़ाईयां लड़ी हैं। मुगलों के अनेक अत्याचारों को सहने के बाद भी धर्म नहीं छोड़ा। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लेता रहा है। इस समाज ने धर्म की लड़ाई को कभी नहीं छोड़ा है। राम मंदिर की लड़ाई में सराहनीय भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री ने डबल इंजन की सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भी प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी से कर रही है। जो प्रदेश गड्डे वाली सड़कों के रूप में पहचाना जाता था। आज उसे प्रदेश में छोटे से गांव से लेकर बड़े शहरों तक की सड़क चमचमा रही हैं। अब प्रदेश में कानून का राज है। पहले हर जिले में माफिया और नामी अपराधी होते थे। अब हर जिले की पहचान वहां के उत्पाद से होती है। औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।