{"_id":"6b032b323c6def478a0140e1","slug":"video-christian-community-held-procession-in-agra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेम-शांति और सेवा का संदेश लेकर निकले खीस्त राज, शोभायात्रा में पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेम-शांति और सेवा का संदेश लेकर निकले खीस्त राज, शोभायात्रा में पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिल
ईसाई पूजन वर्ष के समापन पर खीस्त राज का महापर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। निष्कलंक माता महागिरजाघर वजीरपुरा मार्ग पर विशेष धन्यवाद मिस्सा और पवित्र परमप्रसाद की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 17 जिलों से पहुंचे पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रभु ईसा मसीह के प्रेम, शांति और सेवा का संदेश दिया। शुभारंभ महाधर्माचार्य डॉ. राफी मंजलि की अगुवाई में विशेष धन्यवाद मिस्सा से हुआ। इसमें करीब 75 पुरोहितों ने सहभागिता की। पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूजा सहित धर्मबहनों और विभिन्न पल्ली समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। महाधर्माचार्य ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का राज्य सांसारिक सत्ता, धन या शक्ति पर नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, प्रेम, क्षमा और करुणा पर आधारित है।
पल्ली पुरोहित फादर राजन दास ने बताया कि मिस्सा के बाद पवित्र परमप्रसाद की शोभायात्रा सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर से शुरू हुई। यात्रा वजीरपुरा मार्ग और संजय प्लेस होते हुए निष्कलंक माता महागिरजाघर पहुंची। शोभायात्रा में माता मरियम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें फादर जोसेफ डाबरे, फादर शाजी, फादर आशीष, क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।