{"_id":"6b02d96d43a7393a030af9c6","slug":"video-jayanti-mata-temple-panch-bhishma-fair-devotees-crowd-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: जयंती माता के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुबह 3 बजे से पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: जयंती माता के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुबह 3 बजे से पहुंचे श्रद्धालु
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:30 PM IST
Link Copied
कांगड़ा के साथ लगती पहाड़ी पर स्थित प्राचीन जयंती माता मंदिर में आयोजित पंच भीष्म मेले के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार का अवकाश होने के चलते सुबह करीब तीन बजे से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुराना कांगड़ा से मंदिर तक पूरा धार्मिक मार्ग माता के जयकारों से गूंजता रहा। करीब डेढ़ किलोमीटर की कठिन चढ़ाई चढ़कर भक्त माता के दरबार पहुंचे।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रास्ते में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और भक्तों की ओर से फल, पकौड़े, खीर, कोल्ड ड्रिंक सहित कांगड़ी और चंबा धाम के लंगर लगाए गए थे। इन सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन उपलब्ध करवाया गया।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई। पांच दिवसीय पंच भीष्म मेले के दौरान मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी। मेले में कांगड़ा सहित प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।