{"_id":"6b02d78551f6e88bdb038392","slug":"video-target-to-enroll-over-51000-people-into-the-organization-in-gurugram-district-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम जिले में 51 हजार से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम जिले में 51 हजार से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी हित चिंतक अभियान-2026 का रविवार को जिला गुरुग्राम में शुभारंभ हुआ। बादशाहपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने अभियान की शुरुआत की। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन निशानेबाज अभिषेक वर्मा अभियान के पहले हित चिंतक सदस्य बने। डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि हित चिंतक अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस बार अभियान 22 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। परिषद ने देशभर में एक करोड़ लोगों को हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, गुरुग्राम जिले में 51 हजार से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। कार्यक्रम में प्रांतमंत्री यशवंत शेखावत, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख अनुराग कुलश्रेष्ठ, प्रांत सह सेवा प्रमुख अजीत सिंह, थानमल शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।