Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Harmeet Singh Kalka says suspects Badal party hand behind act of sacrilege
{"_id":"6b02d74073a5984f6a0511dc","slug":"video-harmeet-singh-kalka-says-suspects-badal-party-hand-behind-act-of-sacrilege-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरमीत सिंह कालका बोले- बेअदबी के पीछे बादल पार्टी का हाथ होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमीत सिंह कालका बोले- बेअदबी के पीछे बादल पार्टी का हाथ होने की आशंका
दिल्ली के साहिबपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के पीछे बादल पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ होने की आशंका है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात कर पूरे मामले के तथ्य रखेगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला लेने की अपील करेगी। कालका और काहलों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कमेटी सदस्य बीबी रणजीत कौर और रमिंदर सिंह स्वीटा तिलक नगर थाने पहुंचे थे। उनके अनुसार, वहां बादल दल के कुछ लोग गुरुद्वारा प्रबंधकों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी से घटना में उनकी भूमिका को लेकर आशंका पैदा हुई। कमेटी नेताओं ने कहा कि पंजाब में वर्ष 2015 से बेअदबी की 453 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक इन मामलों में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जत्थेदार की ओर से दिल्ली कमेटी के दो सदस्यों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमेटी आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी और बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।