{"_id":"6b02d62e49d760fefa085c9a","slug":"video-maharishi-dev-garhi-kasthkuni-temple-harabagh-jogindernagar-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: दो करोड़ के काष्ठकुणी मंदिर में विराजे महर्षि देव गहरी, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: दो करोड़ के काष्ठकुणी मंदिर में विराजे महर्षि देव गहरी, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:16 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर के हराबाग में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित काष्ठकुणी शैली के भव्य मंदिर में महर्षि अराध्य देव गहरी पूरे लाव-लश्कर के साथ विराजमान हो गए। देवधुनों, मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवता के रथ ने जैसे ही नए मंदिर में प्रवेश किया, पूरा देवालय भक्तिमय हो उठा। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर देवता का आशीर्वाद लिया।
तीन दिनों तक चले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हराबाग में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। रविवार को देवता के नए मंदिर में विराजमान होने के बाद दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते-झूमते देवी-देवताओं के रथ और हजारों श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।
जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेघना ठाकुर सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर समिति की ओर से पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों की व्यवस्था की गई। देव गहरी मंदिर के नड़ पवन कुमार और प्रधान बीरी सिंह ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस मंदिर में देवता के विराजमान होने के साथ ही हराबाग क्षेत्र में नया धार्मिक आस्था केंद्र स्थापित हुआ है। तीन दिनों के दौरान दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ देवता के समक्ष शीश नवाया।
उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण सराज क्षेत्र के कारीगरों ने काष्ठकुणी स्थापत्य शैली में तीन साल की कड़ी मेहनत से किया है। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में अपनी तरह के इस पहले मंदिर में हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। मंदिर में देवी-देवताओं की सुंदर आकृतियों और पारंपरिक नक्काशी के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति को विशेष रूप से उकेरा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।