{"_id":"6abab140d2687eefa00c3576","slug":"video-bus-hits-bike-rider-killed-after-being-dragged-for-50-meters-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत
आगरा के थाना एत्माद्दौला में हाईवे पर मंडी समिति के सामने रविवार देर शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक बस के अगले हिस्से में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। फिर बस का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। इससे शरीर दो हिस्सों में बंट गया और युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शाम करीबन 7:30 बजे की है। दहतोरा स्थित रंगोली काॅलोनी निवासी शाहरूख शेख (34) झरना नाला की ओर से बुलेट बाइक से रामबाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही मंडी समिति के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक संभलने नहीं सका और बस के साथ ही घिसटने लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि शोर मचाने पर भी चालक ने बस नहीं रोकी। 50 मीटर तक घिसटने से युवक का काफी खून बह गया। ऊपर से बस का पहिया निकलने से जान चली गई। चालक तेजी से बस को रामबाग फ्लाईओवर की तरफ भगाकर ले गया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। वाहनों के रुकने से हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।