Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Agra Municipal Corporation bulldozer remove illegal encroachment on government land in front of slaughterhouse
{"_id":"6b0062098ad17bc1c00e2a06","slug":"video-agra-municipal-corporation-bulldozer-remove-illegal-encroachment-on-government-land-in-front-of-slaughterhouse-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में नगर निगम का चला बुलडोजर, स्लाटर हाउस के आगे सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में नगर निगम का चला बुलडोजर, स्लाटर हाउस के आगे सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
आगरा के लोहा मंडी स्थित सैयद पाड़ा में निष्क्रिय पड़े स्लाटर हाउस के आगे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाकर यहां टिनशेड डालकर बनाए गए वाहन गैराज, खोखे, चबूतरे और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। स्लाटर हाउस के सामने कुछ लोगों ने टिनशेड लगाकर वाहनों के गैराज बना लिए थे। इसके अलावा खोखे और चबूतरे बनाकर भी सरकारी जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। धीरे-धीरे यहां अवैध कब्जों का विस्तार होने लगा था। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन कब्जों को हटाने के लिए प्रवर्तन दल को निर्देशित किया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध निर्माणों को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित सिंह पटेल भी मौजूद रहे। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों को कब्जामुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।