यूपी के मैनपुरी स्थित दिवनपुर साहिनी में जमीन के विवाद में बेटे पर ही माता-पिता को कार से कुचल कर हत्या करने का आरोप लगा है। कार की टक्कर से घायल आरोपी की बहन की हालत गंभीर है, पीजीआई सैफई में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने घटना की सत्यता जानने के लिए गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बेटे ने मां-बाप को कार से कुचला: दो बिसवा जमीन और मकान के लिए खेला खूनी खेल, सालभर पहले हुई थी हत्यारे की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, किशनी
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:57 PM IST
सार
मैनपुरी के दिवनपुर साहिनी गांव में जमीन विवाद के बाद बेटे पर माता-पिता को ईको कार से कुचलने का आरोप लगा है। हादसे में पिता अजीम खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां अख्तरी बेगम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 16 वर्षीय बहन गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
