गोवर्धन पहुंचे अनंत अंबानी ने खोला खजाना: माथा टेका, परिक्रमा की और फिर पांच करोड़ का दान; सामने आई रसीद
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:37 PM IST
सार
रिलायंस ग्रुप के निदेशक अनंत अंबानी ने गोवर्धन स्थित गिरिराज मंदिर को पांच करोड़ रुपये की सेवा भेंट की है। दान से जुड़ी रसीद भी सामने आई है, जिस पर उनका नाम हस्तलिखित है। शुक्रवार को मथुरा पहुंचे अनंत ने जतीपुरा में गिरिराज महाराज के मुखारविंद पर पूजा-अर्चना की और ब्रज की परंपरा के अनुसार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।
विज्ञापन
गिरिराज मंदिर में अनंत अंबानी ने किए पांच करोड़ रुपये दान
- फोटो : अमर उजाला
