Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Newly appointed SGPC General Secretary Gurpreet Singh Jhabbar expressed his gratitude to the party leadership.
{"_id":"6b0012b6c8d0fc78720ebfd9","slug":"video-newly-appointed-sgpc-general-secretary-gurpreet-singh-jhabbar-expressed-his-gratitude-to-the-party-leadership-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी के नवनियुक्त महासचिव गुरप्रीत सिंह झब्बर ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी के नवनियुक्त महासचिव गुरप्रीत सिंह झब्बर ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के नवनियुक्त महासचिव गुरप्रीत सिंह झब्बर ने पदभार संभालने के बाद गुरु साहिब का आभार जताया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें सिख संसद जैसी ऐतिहासिक संस्था में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इस सेवा को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
पत्रकारों से बातचीत में झब्बर ने एसजीपीसी सदस्यों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि पंथक संस्थाओं में फूट डालने के कई प्रयास हुए, लेकिन सदस्यों ने दबाव में आए बिना एकता बनाए रखी। उन्होंने 2027 में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2007 से 2017 के बीच हुए विकास कार्यों और विरासत-ए-खालसा जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।
भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व करेगा, लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री बनें। झब्बर ने एसजीपीसी के आम चुनाव जल्द करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनरल इजलास में प्रस्ताव पारित किया गया है, ताकि सिख संगत लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधि चुन सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।