{"_id":"6aca3a550af3730bef08e55d","slug":"video-agra-endured-scorching-afternoon-heat-while-dust-storm-and-hailstorms-hit-rural-areas-in-evening-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में दोपहर में तेज धूप ने सताया, शाम को आंधी चलने के साथ देहात में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में दोपहर में तेज धूप ने सताया, शाम को आंधी चलने के साथ देहात में गिरे ओले
दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी ने सताया। शाम को हल्की आंधी और ओलावृष्टि हुई। इससे देहात में फसलों को नुकसान पहुंचा है। दिन में धूप और उमस के चलते आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सप्ताह भर में तीसरी बार है, जब आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ये प्रदेश में सबसे ज्यादा था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। इसका अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अभी 5-6 दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। हालांकि शाम को मौसम न करवट बदला। हल्की आंधी चलने से लोगों को राहत महसूस हुई। जैतपुर में 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई है। वहीं, जैतपुर में शुक्रवार शाम 5.30 बजे 10 मिनट तक गिरे ओलों से सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। जैतपुर के जयराम बरुआ ने बताया कि ओलावृष्टि से उनके 4 बीघा खेत के टमाटर और 2 बीघा मिर्च की फसल नष्ट हो गई है। महुआशाला गांव में भी ओले गिरने से सब्जी की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया ने बताया कि धूप के बीच अचानक 5 से 10 ग्राम तक के ओले गिरे। किसान विनोद द्विवेदी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।